फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, In case of a four-HUDA plot forged documents case

जाली कागजात से हुडा का प्लाट लेने के मामले में चार पर केस

Fri, 13 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
हुडा में सबसे चर्चित मुद्दा रिजर्व कैटेगरी (कोटे) में मल्टीपल प्लॉट होल्डर्स का रहा है। एक-एक करके प्रदेशभर में सैकड़ों ऐसे अलॉटियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने गलत कागजात पेश कर कोटे में दो या उससे अधिक प्लॉट हासिल कर रखे थे। सोनीपत जिले में सबसे पहले कुल 62 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था, जिसके बाद से लगातार कार्रवाई हो रही है। अब फिर से हुडा संपदा अधिकारी ने जांच करवाकर चार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवा दिए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संपदा अधिकार की शिकायत पर दर्ज किया मामला
हुडा संपदा अधिकारी विकास ढांडा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-12 निवासी जयलाल मान, करनाल के कुटैल निवासी जसबीर सिंह, गोहाना के रघुबीर सिंह, चंडीगढ़ के सेक्टर-29 निवासी विजय कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी पर फर्जी कागजातों के जरिए रिजर्व कोटे में प्लॉट लेने का आरोप है। बता दें कि इससे पहले भी हुडा संपदा अधिकारी की शिकायत पर तकरीबन 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। हालांकि जांच में 109 ऐसे मामले पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 193 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हुडा संपदा अधिकारी की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, एसआई, थाना सिविल लाइन, सोनीपत।

रिजर्व कैटेगरी में मल्टीपल प्लॉट अलॉटियों की लिस्ट मुख्यालय द्वारा प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी थी। अभी कुछ और लोगों के नाम भी लिस्ट में है, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, हुडा, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed