फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Four farmers fined for setting fire to crop residue, case against one

सोनीपत: फसल अवशेषों में आग लगाने पर चार किसानों पर जुर्माना, एक के खिलाफ मुकदमा

Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
सार

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार  के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और गठित की गईं टीमें भी लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

विज्ञापन
Sonipat: Four farmers fined for setting fire to crop residue, case against one
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फसल अवशेषों को जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। चार किसानों पर जहां फसल अवशेष जलाने के आरोप में 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, वहीं गांव मलिकपुर के किसान बालिष्टर के खिलाफ मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कृषि विभाग ने फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ न देने का भी फैसला किया है। उपायुक्त ने स्वयं फील्ड में उतरकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की कमान अपने हाथों में ले ली है।

विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार शुक्रवार रात 9 बजे तक खेतों के दौरे पर रहे। सैटेलाइट से मिली आग की घटनाओं की खुद जांच करने के लिए उपायुक्त ने खेवड़ा और झुंडपुर गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


कृषि विभाग के पास भी हरसेक के माध्यम से सैटेलाइट से ली गई सात लोकेशन प्राप्त हुई थीं, जहां फसल अवशेषों में आग की घटनाएं घटित होने की बात कही गई। इसके बाद कृषि विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें गठित कर प्रत्येक लोकेशन की जांच की। इस दौरान जिन लोकेशन पर आग लगी मिली, उन पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि अधिकारियों ने इन स्थानों पर की कार्रवाई

  • गांव अटेरना में फसल अवशेष जलाने के आरोप में किसान को 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • खेवड़ा गांव में आग की घटना पाए जाने पर एक किसान पर लगाया 2500 रुपये का जुर्माना
  • बुटाना खुर्द गांव में फसल अवशेष जलते मिले, किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • मलिकपुर गांव में फसल अवशेष जलते मिले, विभाग ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।


पराली जलने से वायु प्रदूषण अधिक होता है। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। अगर कोई किसान फसल अवशेषों में आग लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैटेलाइट से लोकेशन प्राप्त होने पर टीमें लगातार फील्ड में उतर रही हैं। - डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed