{"_id":"58c83a174f1c1b6a2d32a629","slug":"sonipat-crime-and-fight-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूनी संघर्ष युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर खूनी संघर्ष युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन जहां एक तरफ लोग प्रेम से इस पर्व को मना रहे थे वहीं, कई स्थानों पर खूनी खेल भी खेला गया। बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर युवक को गोली मार दी गई, अन्य स्थानों पर झगड़ों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। किराएदार के साथ हुए झगड़े में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर होली के दिन रंगों डालने को लेकर हुई मामूली कहासुनी में गांव खेवड़ा के सुमित को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। गोली सुमित की गर्दन में लगी है। उसे सोनीपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को काबू कर लेगी।
वहीं, गांव मुरथल में होली के दिन किराएदार के साथ झगड़ा कर रहे युवकों को रोकना मुरथल के पुरुषोत्तम को भारी पड़ गया। हमलावरों ने उसके सिर पर ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा भी झगड़ों में गांव नांगल कलां निवासी सोमबीर, लहराड़ा निवासी अन्नू, देवडू निवासी सुनील, औरंगाबाद निवासी सुरेश तथा जीवन नगर का मूलकराज और प्रिंस घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।