फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, brothers burn murder, two preasion

भाइयों को जिंदा जलाकर मारने वाले दो भाइयों को आजीवन कारावास

Fri, 31 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 31 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने गांव छिछड़ाना में सगे भाइयों को जिंदा जलाकर मारने व तीसरे को गोली मारकर घायल करने के मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए गए दोनों सगे भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास व पांच-पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में अदालत ने सात आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

27 मार्च 2013 की रात की वारदात
गांव छिछड़ाना निवासी जगबीर उर्फ विक्की ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि 27 मार्च, 2013 की रात को वह अपने सगे भाई बारूराम व रामदिया के साथ घर पर सो रहा था। एक कमरे में बारूराम व रामदिया और दूसरे कमरे में जगबीर अपने बच्चों के साथ सो रहा था। उसी समय गांव का बलजीत, उसका भाई कुलदीप व अन्य उनके घर आए और उन्होंने उसके भाई बारूराम व रामदिया के कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जब जगबीर दूसरे कमरे से बाहर भागा तो उस पर हमलावरों ने गोली चला दी थी, जिससे वह भी घायल हो गया था। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए थे। तीनों घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पहले रामदिया और बाद में बारूराम ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने जगबीर के बयान पर गांव छिछड़ाना के बलजीत, कुलदीप, उनकी मां संतरा, पिता रामकुमार, परिवार के अमित, रोहतक के गांव खरहेटी निवासी अनिल, गांव लाखनमाजरा निवासी शक्ति, रणधीर व रामचंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को काबू कर लिया था।
विज्ञापन

ये थी रंजिश की वजह
गांव छिछड़ाना में दलीप और बलजीत के परिवार में वर्ष 2009 में पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। बारूराम, जसबीर व रामदिया दलीप के पुत्र थे। उस समय दलीप की हत्या कर दी गई थी। इस मामले बलजीत, कुलदीप व उनका पिता रामकुमार और अन्य लोगों को नामजद किया गया था। दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर समझौता भी हो गया था, लेकिन अदालत ने बलजीत व कुलदीप और अन्य को सजा सुना दी। हत्या की सजा काटते हुए बलजीत व कुलदीप वर्ष 2011 में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। बलजीत उसके बाद भगौड़ा हो गया। बाद में बलजीत, कुलदीप पर अपने साथियों के साथ दलीप के बेटों की जलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुनाई सजा
एएसजे सुशील कुमार की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कुलदीप व बलजीत को दोषी करार दिया। अदालत ने अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास व पांच-पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed