{"_id":"58824d754f1c1bfa7aefec80","slug":"sonipat-before-the-murder-of-rti-activist-was-attacked-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, अब घर पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, अब घर पर किया हमला
अमर उजाला, गोहाना
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांव गामड़ी में हमलावरों द्वारा तोड़ा गया दरवाजा दिखाता अली हसन का भाई।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गामड़ी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अली हसन की हत्या के बाद अब कुछ हमलावरों ने वीरवार रात को उसके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग भी की। इस बारे में अली हसन की भाभी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने मामले में आरोपी सरपंच देवेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार करने व ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
आरटीआई कार्यकर्ता अली हसन के भाई धर्मवीर ने बताया कि वीरवार रात को कार में आए चार हमलावरों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उनका दरवाजा तोड़ दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इस पर धर्मवीर व उसकी पत्नी ने रात को ही पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम गांव गामड़ी पहुंची और अली हसन के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि सरपंच उनके परिवार को गांव से पलायन करने पर मजबूर कर रहा है ताकि अली हसन हत्याकांड को कमजोर किया जा सके। साथ ही वह घबरा कर मामले की पैरवी तक करना बंद कर दें। पुलिस ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अली हसन की कर दी थी हत्या
27 दिसंबर को अली हसन का अपहरण कर लिया था तथा मारपीट के बाद उसे सरगथल पास नहर में फेंक दिया था। उसे इलाज के लिए बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 29 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव सरपंच व उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ था विवाद
अली हसन के परिवार का गांव के तालाब के पास मकान बना है। सरपंच ने तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अली हसन के मकान का कुछ हिस्सा गिरा दिया था। इस पर अली हसन ने आरटीआई लगाकर सरपंच द्वारा कब्जा करने की जानकारी मांगी थी। बाद में मामला कोर्ट में चला गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में सरपंच पक्ष ने अली हसन की हत्या कर दी थी।
भाई की हत्या आरोपी को नहीं किया गिरफ्तार
अली हसन के भाई धर्मवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके भाई की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी गांव के सरपंच देवेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण वह आए दिन उन्हें धमकी दिला रहा है तथा अब रात को उन पर हमला भी करा दिया। धर्मवीर ने आरोप लगाया कि सरपंच के कारिंदे उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धर्मवीर व परिवार के सदस्यों ने अली हसन के भाई धर्मवीर व परिवार के सदस्यों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
परिवार को मिलेगी सुरक्षा
पूरे परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कोई भी हो, कानून सबके लिए एक समान है। आरोपी सरपंच को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं तथा उसकी खोजबीन की जा रही है। रात को हमले के मामले में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही धर्मवीर के परिवार को सुरक्षा देने के लिए उनके घर के बाहर पीसीआर तैनात कर दी गई है।
-राजीव देशवाल, डीएसपी गोहाना।