फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, 4 arrest who attack on police

पुलिस टीम पर पथराव के मामले में चार गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राई।
अमर उजाला ब्यूरो, राई। Updated Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
 गांव खुर्मपुर में शामलात जमीन पर कोर्ट के निर्देश के बाद कब्जा छुड़ाने गई पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। इसमें गांव अटेरना निवासी राजकुमार, दिनेश, हरीश व सत्यनारायण शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने अन्य की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण इस मामले को बात करने से कन्नी काटते नजर आए।
विज्ञापन

गांव खुर्मपुर में शामलात की करीब 310 एकड़ जमीन पर डेढ़ दर्जन परिवारों ने कब्जा कर रखा है। कोर्ट में केस हारने के बाद पंचायत ने ग्रामीणों को कब्जा खाली करने को कहा था। उसके बाद भी ग्रामीण कब्जे नहीं छोड़ रहे थे। इसके चलते रविवार को एसडीएम निशांत यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव में कब्जा लेने पहुंच थे। उनके साथ बीडीपीओ राई प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार हवा सिंह, डीएसपी ओमप्रकाश, कुंडली थाना प्रभारी सोमबीर, डीआई कर्मबीर, लाइन प्रभारी जयप्रकाश, एसआई नरेश, शकुंतला सहित करीब 150 पुलिस कर्मी थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया। प्रशासन ने जब खड़ी फसल की जुताई शुरू की तो ग्रामीण बिफर गए थे और कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस दौरान महिला एसआई नरेश कुमार, सिपाही पूनम व पूजा घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया था। इस दौरान मीडिया कर्मी सहित दो लोगों की कार भी तोड़ दी गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर 16 नामजद सहित 40-50 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात पुलिस ने राजकुमार, दिनेश, हरीश व सत्यनारायण को काबू कर लिया था।
विज्ञापन

दबी जुबान में प्रशासन की कार्रवाई बता रहे गलत
घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग इस मामले को लेकर कन्नी काटते नजर आए। कुछ लोगों ने दबी जुबान में प्रशासन के लाठीचार्ज को गलत बताते हुए व बगैर नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया। हालांकि कोई भी इस पर खुलकर नहीं बोल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामलात जमीन पर कब्जा कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द काबू किया जाएगा। कानून को हाथ में लेेने का अधिकार किसी को नहीं है।
सोमबीर, कुंडली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed