{"_id":"58582ca94f1c1b6755e397c0","slug":"sonipat-200-women-cheeted-by-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के नाम पर 200 महिलाओं डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वरोजगार के नाम पर 200 महिलाओं डेढ़ लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की शिकार शिकायत करने लघु सचिवालय पर आई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरोजगार योजना के तहत घर बैठे महिलाओं को स्वरोजगार देने के नाम पर जिले की 200 महिलाओं के साथ ठगी मामला उजागर हुआ है। इसके लिए रोहतक रोड पर एनजीओ का कार्यालय खोलकर जाल फैलाया गया, जिसमें शहर के एक युवक रवि का नाम सामने आ रहा है। सोमवार को दर्जनों महिलाएं एसपी अश्विन शैणवी से मिलीं और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सिटी थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी को दी शिकायत में सरस्वती विहार निवासी ज्योति ने बताया कि सात माह पहले उसे रवि नाम का युवक मिला। उसने कहा कि वह दिल्ली की एक एनजीओ का सदस्य है। सरकार की स्वरोजगार तहत जो महिला 730 रुपये जमा करवाकर फॉर्म भरेगी, उसे एनजीओ घर बैठे रोजगार उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए महिला को आठ हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। ज्योति ने आसपास की महिलाओं को अपने ग्रुप में शामिल किया और आसपास की गांवों की महिलाओं से संपर्क किया। इसके लिए आरोपी ने ज्योति को अलग से 10 हजार रुपये प्रति माह देने तय किया। एक माह तो उसने वेतन दिया। दूसरे माह छह हजार रुपये दिए। इसके बाद उसने महिलाओं के सहयोग से करीब 200 महिलाओं के फॉर्म भरवाए। इस तरह आरोपी करीब 1 लाख 46 हजार रुपये ले गया। अब तक आरोपी न तो पैसे लौटाए और न ही कोई रोजगार उपलब्ध करवाया।
सेक्टर 23 चौकी पुलिस सवालों के घेरे में
महिलाओं ने एसपी को बताया कि तीन माह पहले युवक को उन्होंने सेक्टर 23 चौकी पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने पूछताछ की। बाद में युवक के पिता उसे अपने साथ ले गए। अब तक पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सिटी थाने के अतिरिक्त प्रभारी करेंगे जांच
महिलाओं से ठगी की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाने पहुंची है। मामले की जांच सेक्टर 23 चौकी के एक हवलदार के पास थी, जिसकी जांच से महिलाएं संतुष्ट नहीं थी। इसके चलते फाइल मंगवा ली गई है। अब जांच थाने के अतिरिक्त प्रभारी महेंद्र सिंह करेंगे। शिकायत में रवि नाम के युवक पर स्वरोजगार के नाम पर ठगी का आरोप है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी