फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, 1000 people, 13 lakhs

लोन देने के नाम पर 1000 लोगों से 13 लाख रुपये ठगे

Thu, 23 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
sonipat, 1000 people, 13 lakhs
लोन के नाम पर ठगी होने के बारे में जानकारी देती सुंदर सावरी की महिलाएं - फोटो : bureau
लोन लेने की चाहत में लोगों ने अपनी कमाई के रुपये भी गंवा दिए। यह जिले के 1000 से ज्यादा लोगों के साथ हुआ है जो लेने के चक्कर एक ठग के चंगुल में फंस गए और वह उन सभी को 13 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाकर भाग गया। उस ठग ने सभी लोगों को एक ही तरीके से ठगी का शिकार बनाया। उसने 50 हजार रुपये का लोन देने के लिए एक-एक हजार रुपये इकट्ठा किए और 80 हजार का लोन लेने की इच्छा रखने वालों से 15-15 सौ रुपये लिए गए। इन सभी को एक कार्ड भी सौंप दिया और उनके खाते में सोमवार तक रुपये आने की बात कही। जब लोगों के खाते में रुपये नहीं आए तो लोग उस जगह पर पहुंचे जहां उस ठग ने अपना कार्यालय बताया था, लेकिन वहां से वह पहले ही भाग चुका था। लोगों ने वहां काफी देर तक हंगामा किया, जिसके बाद उस ठग के आधार कार्ड की कॉपी मिल गई। उस आधार कार्ड के अनुसार वह पंजाब का रहने वाला है, जिसकी तलाश में लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन

पैसे लेकर देता था कार्ड
ठगी का शिकार उन जगह के लोगों को बनाया गया, जहां लोगों को लोन मिलने की ज्यादा जानकारी नहीं है या जहां शिक्षित लोग ज्यादा नहीं रहते हैं। एक सप्ताह पहले सुंदर सावरी की डेहा बस्ती में वह ठग पहुंचा और लोन देने के लिए कार्ड बनाने की बात कहने लगा। वहां रहने वाली कमला, कविता, सुशीला, बबीता, राजेश, मीना, कृष्णा, भगवती, सपना, कांता, सुनीता, सरोज, गीता, दर्शना आदि ने 1000-1500 रुपये तक उसके पास जमा करा दिए। इन सभी महिलाओं के अनुसार उस ठग ने बताया कि जिसको 50 हजार रुपये का लोन चाहिए, उसे एक हजार रुपये जमा करने होंगे। जिसको 80 हजार रुपये का लोन चाहिए, उसे 1500 रुपये जमा करने होंगे। उसके बाद वहां लगभग 150 लोगों से रुपये लेकर कार्ड बना दिया गया और उन सभी के बैंक खाता नंबर भी ले लिया। उनको बताया गया कि सोमवार को सभी के खाते में लोन के रुपये आ जाएंगे। उसने यह भी बताया कि सेक्टर 14 के पास एक मार्केट में उसका कार्यालय है और किसी तरह की परेशानी होती है तो वहां संपर्क किया जा सकता है। इस तरह ही कालूपुर चुंगी पर लोगों से रुपये ठगे गए तो लहराड़ा गांव में जाकर भी लोगों से लोन देने के नाम पर एक हजार से डेढ़ हजार तक रुपये लिए गए। उसने सभी को सोमवार तक खाते में रुपये आने की बात कही हुई थी।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही छोड़ गया कमरा
जब सोमवार तक खातों में रुपये नहीं आए तो लोगों ने एक-दो दिन का इंतजार किया। उसके बाद भी रुपये नहीं आने पर वह उस जगह पहुंचे, जहां उस ठग ने अपना कार्यालय बताया था। वहां बताया गया कि वह एक दिन पहले ही वहां से कमरा छोड़कर जा चुका है। इसके बाद लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया क्योंकि वहां काफी जगह के लोग इकट्ठा हो रहे थे और उन सभी से लोन देने के नाम पर ठगी की गई थी। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि उस ठग को तलाशने के लिए अभी तक एक हजार से ज्यादा लोग वहां आ चुके हैं और उसने सभी से लोन के नाम पर ठगी की हुई है। इस मामले में कई लोगों ने पुलिस के पास शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर का मिला आधार कार्ड
लोगों को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले को सेक्टर 14 के पास किराये पर कमरा एक प्रापर्टी डीलर ने दिलाया था। जब लोगों ने उससे ठग के बारे में पूछताछ की तो उसने वह आधार कार्ड लोगों को दिया, जिसके आधार पर कमरा दिया गया था। उस आधार कार्ड में ठग का नाम निर्मल सिंह लिखा हुआ है और वह पंजाब के संगरूर का रहने वाला है। उसके आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन यह साफ नहीं हो रहा है कि वह आधार कार्ड गलत पते पर तो नहीं बनवाया गया है।

इस तरह का मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपने स्तर से भी पुलिस इस पूरे मामले का पता करेगी।
-राहुल देव, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed