फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven years imprisonment to man for attempting to rape teenager in Sonipat

सोनीपत: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को सात साल कैद, जुर्माना भी लगाया

Fri, 22 Apr 2022 02:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 02:25 AM IST
सार

अदालत ने अलग-अलग धाराओं में दोषी पर एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश हैं। पीड़िता ने 6 अप्रैल, 2021 को गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Seven years imprisonment to man for attempting to rape teenager in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को सात साल कैद व एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बड़ी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने 6 अप्रैल, 2021 को पुलिस को बताया था कि वह 5 अप्रैल, 2021 की रात को अपने घर में सो रही थी। उसके गांव का ही रहने वाला कपिल रात को उसके घर में घुस आया था और उसका मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करने का प्रयास करने लगा था। आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया था कि वह किसी तरह कपिल के चंगुल से निकली थी और शोर मचा दिया था। इससे उसके माता-पिता व आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए थे। आरोपी उनकी घर की छत की दीवार फांदकर फरार हो गया था। थाना बड़ी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने कपिल को दोषी करार दिया। गुरुवार को अदालत ने दोषी को 18 पॉक्सो एक्ट में सात साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 452 में सात साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना, 506 में सात साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना व 458 में सात साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed