फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scramble with the police team reached on the complaint of the woman, tore the uniform

Sonipat: महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम से हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Sun, 30 Apr 2023 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

गोहाना के प्रेम नगर की महिला ने रात को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Scramble with the police team reached on the complaint of the woman, tore the uniform
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में महिला की पिटाई की शिकायत पर प्रेम नगर पहुंची देवीपुरा चौकी की पुलिस के साथ हाथापाई की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर थाना गोहाना की देवीपुरा चौकी में तैनात मुख्य सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि प्रेम नगर की रहने वाली नीता ने शनिवार रात को शिकायत दी कि उनके साथ धर्मबीर ने मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद वह होमगार्ड मोनू के साथ कार्रवाई के लिए प्रेम नगर पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाया गया। आसपास के लोगों को भी बुलाया गया। इसी बीच धर्मबीर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी और पास में पड़ी ईंट उठाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मोनू बीचबचाव करने लगा तो धर्मबीर ने उसके दाहिने हाथ पर दांतों से काट लिया। साथ ही उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने संजीव के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया। शहर गोहाना के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed