फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooty rider dies due to truck collision on KGP

हादसा: केजीपी पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 21 Feb 2022 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा से कुंडली की फैक्टरी में आ रहे युवकों की स्कूटी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। कुंडली थाना पुलिस ने बागपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया, वहीं घायल को मेरठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Scooty rider dies due to truck collision on KGP
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची साेनीपत जिले की कुंडली थाना पुलिस ने बागपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी मोहित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त गौरव कुंडली स्थित कंपनी में काम करते हैं। दोनों रविवार सुबह गांव से स्कूटी पर कुंडली आ रहे थे। जब वह केजीपी पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामान्य अस्पताल बागपत में पहुंचाया, जहां गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने बागपत पहुंच गौरव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मोहित के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed