{"_id":"b8656e77bd8d57ca3ee86ada46576afb","slug":"scooty-rider-died-in-accindent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
scooty rider died in accindent
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत-महलाना रोड पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव सलीमसर माजरा हाल विकास नगर वासी दिनेश (40) रविवार सुबह अपने गांव की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। जब वह महलाना रोड पर पहुंचा तो अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस गंभीर हालत में व्यक्ति को सिविल अस्पताल लेकर गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन