{"_id":"63a0a594426a3c61e902123b","slug":"scheduled-caste-woman-held-hostage-and-beaten-up-in-temple-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में बंधक बनाकर पीटा, दोबारा आने पर दी हत्या की धमकी, 16 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में बंधक बनाकर पीटा, दोबारा आने पर दी हत्या की धमकी, 16 पर केस दर्ज
Mon, 19 Dec 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:25 PM IST
सार
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोबारा मंदिर में आने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के हिसार के नलवा गांव के मंदिर में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति की महिला और उसके साथियों को बंधक बनाकर पिटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मंदिर में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने 16 नामजद समेत अन्य के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नलवा गांव की रहने वाली इंद्रो देवी ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम को गांव के कुछ लोगों के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और हमें मंदिर में अंदर से ताला लगाकर बंधक बना लिया और कहा कि मंदिर के अंदर आने की हिम्मत कैसे हुई।
विज्ञापन
जब उन्होंने कहा कि ये मंदिर पूरे गांव का है तो हमें जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दोबारा मंदिर में आने पर जान से मारने की धमकी दी। हमला करने वालों ने एक तोला सोने की तबीजी छीन ली।
विज्ञापन
पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दयावीर, पवन, रामप्रसाद, बलवान, राधेश्याम, अनूप, विनोद, योगेश, जगदीश, कुलदीप, विजय, रमेश, सुनील, हरिओम, जगदीश, अजय और अन्य पर एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
मंदिर में पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - मंदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी