फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus collided with police vehicle in Murthal of Sonipat

सोनीपत: हाईवे पर पलटा कैंटर, मौके पर पहुंची पुलिस, रफ्तार से आई रोडवेज ने कैंटर और पुलिस वाहन को मारी टक्कर, पुलिस ने कूदकर बचाई जान

Sun, 09 Jan 2022 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 08:30 PM IST
सार

पुलिस टीम मुरथल फ्लाईओवर पर कैंटर पलट जाने पर यातायात को नियंत्रित कर रही थी। रोडवेज चालक ने पहले पलटे हुए कैंटर में टक्कर मारी, उसके बाद बस डायल 112 से टकराई। डायल-112 का चालक चोटिल हो गया। रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Roadways bus collided with police vehicle in Murthal of Sonipat
मुरथल फ्लाईओवर पर पहले से पलटी गाड़ी से टकराई रोडवेज बस।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के राई क्षेत्र में एनएच-44 पर मुरथल फ्लाईओवर के ऊपर सड़क हादसे के बाद यातायात को नियंत्रित कर रही डायल-112 की टीम को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने एक तरफ कूदकर जान बचाई, जबकि डायल 112 गाड़ी बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठा चालक चोटिल हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को यातायात सुचारु कराने में मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


मुरथल में फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात एक अनियंत्रित कैंटर पलट गया था। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के बाद डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम फ्लाईओवर पर वाहनों को नियंत्रित कर रही थी। वाहनों को हादसे वाले कैंटर से बचाकर निकाला जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस तेज रफ्तार में वहां पहुंची।
विज्ञापन


बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। यह देखकर पुलिस टीम ने एक ओर कूदकर अपनी जान बचाई। रोडवेज बस पहले पलटे हुए कैंटर से टकराई, उसके बाद बस कैंटर को घसीटते हुए आगे निकल गई। उसकी टक्कर सीधे डायल-112 ईआरवी में लग गई। इससे डायल-112 ईआरवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाहन में बैठा उसका चालक हरिओम शर्मा चोटिल हो गया। पुलिस वाहन के इंचार्ज सुरेश कुमार ने इसकी सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। इस दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। हाईवे से देर रात पुलिस वाहन, पलटे हुए कैंटर और रोडवेज बस को हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed