फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape in sonipat, case on three rapist, sonipat

किशोरी से सामूहिक दुराचार, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rape in sonipat, case on three rapist, sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर
यहां के एक गांव की किशोरी के साथ डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई और गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी ने गन्नौर थाना में शिकायत दी है कि वह मंगलवार सुबह अपने घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान गांव का रवींद्र बाइक लेकर आया और उसे डरा-धमका कर बाइक पर बैठने को कहा। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर वह आरोपी की बाइक पर बैठ गई। वहां से आरोपी रवींद्र उसे गांव के ही अनिल के खेत में बने कमरे पर ले गया, जहां अनिल और नीरज भी मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपियों ने उसे एक अन्य ग्रामीण के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। लड़की ने घर आकर मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed