फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rape case registered against religious leader in Sonipat of Haryana

धर्मगुरु पर दुष्कर्म का केस: पीड़िता बोली- सत्संग के बहाने बुलाया, रात को पिलाया दूध, पीते ही आ गई नींद, फिर...

Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
सार

आठ साल पहले का मामला है। पीड़िता ने अब केस दर्ज कराया है। धर्मगुरु पर गलत काम करने व महिला पर वीडियो बनाने का भी आरोप है। आरोपियों ने महिला को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Rape case registered against religious leader in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब की महिला को सत्संग करने के बहाने हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में लेकर आने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला आठ साल पहले का है। महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर आरोपी धर्मगुरु के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


पंजाब की महिला का आरोप है कि उनके परिवार की पंजाब में एक धर्मगुरु से काफी नजदीकी थी। वे उन्हें पिता की तरह मानते थे। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 में उसे सत्संग के बहाने धर्मगुरु कुंडली स्थित बिल्डर के फ्लैट मे लेकर आया था, जहां पर उसके साथ एक और महिला थी। फ्लैट में शाम तक सत्संग हुआ था, जिसमें सोनीपत से भी साधक आए हुए थे।
विज्ञापन


जब सत्संग समाप्त हो गया तो उसे बोला गया कि वह अब इंदौर सत्संग के लिए जाएंगे। शाम को खाना खाने के बाद उसे दूध पिलाया गया। दूध पीने के बाद उसे नींद आ गई। जब उसकी रात को आंख खुली तो धर्मगुरु उसके कमरे में उसके साथ गलत काम कर रहे थे। एक महिला उनका वीडियो बना रही थी। बाद में उसके सोने के गहने छीन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई, जिससे वह डर गई। बाद में उसे इंदौर सत्संग में ले जाया गया। उसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। अब उसे पता चला कि धर्मगुरु ने कई और महिलाओं के साथ ऐसा घिनौना काम किया है तो उसे भी हिम्मत आई। उसने कुंडली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गुरु व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed