फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   prisionment

पुलिस टीम पर हमला करने वाले को 5 साल की सजा

Wed, 28 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 28 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले राठधाना रोड पर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने दोषी करार दिया है। दोषी को पांच साल की सजा सुनाते हुए 7 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने की सूरत में अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। हालांकि इसी मामले में अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी किया है।
विज्ञापन

बता दें कि बारोटा चौकी में 18 अप्रैल, 2013 को चौकी प्रभारी एएसआई रवींद्र कुमार ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह अपनी टीम के साथ राठधना रोड पर गश्त पर था। उसे सूचना मिली थी कि राठधाना गांव के पास साहरी फैक्टरी के साथ ही अंधेरे में 7-8 युवक एकत्र हैं और ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। बकौल रवींद्र वह सूचना के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को घेर लिया। जब युवकों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने इस दौरान चार युवकों को पकड़ लिया था। जिनकी शिनाख्त मोहम्मद कासिम निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, चमन निवासी गांव जोगीठेर बरेली उत्तर प्रदेश, मोहम्मद रफीक निवासी गांव चंदपुर काजीयान, मोनू निवासी गांव मंडी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई थी। चमन के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया था। इस मामले में प्रवीण कुमार की अदालत ने आरोपी चमन को दोषी करार दिया और अन्य को बरी घोषित कर दिया। चमन को 5 साल कैद और 7 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed