फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police Solved the murder case of a plumber in Sonipat of Haryana

प्लंबर की हत्या का मामला: शराब लेने के लिए मांगे पैसे, मना किया तो कांच की बोतल से किया वार

Tue, 25 Jan 2022 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 08:17 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Police Solved the murder case of a plumber in Sonipat of Haryana
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव बैंयापुर में ठेके के पास युवक की हत्या शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर की गई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बैंयापुर का तुषार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसके साथी का पता लगाने के साथ शराब की बोतल बरामद किया जा सके। 

विज्ञापन


गांव बैंयापुर के रहने वाले धर्मबीर सिंह ने सोमवार को सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा भोला (29) प्लंबर का काम करता था। वह रविवार देर शाम 7 बजे के बाद बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। वह अपना मोबाइल भी घर छोड़कर गया था। सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि उसके बेटे का शव गांव के बाहर शराब ठेके पास पड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत: प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव, रविवार को बाइक पर निकला था घर से
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर गया तो वहां पर बेटे के शव और पास में बाइक पड़ी थी। उसके सिर व कान के पास चोट के निशान थे। उसने हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना के एसआई दिलावर ने 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ठेके पर पहुंचा तो वहां पास ही भोला खड़ा था। उन्होंने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो वह गुस्सा हो गया। उनके बीच गाली-गलौज हो गई। जिस पर उन्होंने कांच की टूटी शराब की बोतल से उस पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।  

शराब ठेके के पास युवक की हत्या के मामले में जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए गाली-गलौज में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। आरोपी के साथ अन्य युवक भी था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed