फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari arrested red handed taking bribe of five thousand rupees in Sonipat

Sonipat: पटवारी पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, खेवट का बंटवारा व इंतकाल के नाम पर मांगे रुपये

Thu, 27 Apr 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि गांव पिनाना निवासी रामकिशन ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उनके गांव में नवीन पटवारी है। वह अपनी खेवट का बंटवारा करने के साथ ही इंतकाल अपने नाम कराना चाहते थे।

विज्ञापन
Patwari arrested red handed taking bribe of five thousand rupees in Sonipat
रिश्वत लेते गिरफ्तार किया पटवारी एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय के बाहर से पिनाना के हलका पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पिनाना गांव के ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि पटवारी खेवट का बंटवारा करने व इंतकाल नाम कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। जिस पर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हलका पटवारी पिनाना के पद पर कार्यरत है आरोपी नवीन
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि गांव पिनाना निवासी रामकिशन ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उनके गांव में नवीन पटवारी है। वह अपनी खेवट का बंटवारा करने के साथ ही इंतकाल अपने नाम कराना चाहते थे। जब वह इसके लिए पटवारी नवीन से मिले तो उन्होंने इसकी एवज पांच हजार रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने ब्यूरो में शिकायत दी।
विज्ञापन


रामकिशन को पांच हजार रुपये दिए
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसे पकड़ने के लिए बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गीतू राम तंवर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। वीरवार दोपहर को रामकिशन को पांच हजार रुपये दिए गए। जिस पर उन्होंने रुपये देने के लिए नवीन से संपर्क किया। नवीन ने उन्हें रिश्वत की राशि देने के लिए लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय के पास बुला लिया। जब रामकिशन ने नवीन को रिश्वत की राशि दी तो उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नवीन (46) मूलरूप से गांव शेखपुरा फिलहाल खेड़ी रोड गन्नौर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed