{"_id":"62a8d20c2ee2e86d250c7fac","slug":"patwari-accused-of-demanding-bribe-in-lieu-of-girdawari-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गिरदावरी करने की एवज में पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: गिरदावरी करने की एवज में पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Tue, 14 Jun 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:53 PM IST
सार
अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर गन्नौर थाना पुलिस ने पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे के दुभेटा गांव में फसलों की गिरदावरी करने की एवज में पटवारी ने एक किसान से पैसे की मांग की। किसान ने बताया कि पटवारी उससे पांच हजार रुपये ले चुका है, लेकिन उसकी फसलों का मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
किसान ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर गन्नौर थाना पुलिस ने पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बजाना गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उसने दुभेटा गांव में ठेके पर जमीन ले रखी है, जिसमें उसने धान व गेहूं की बुआई की, जो बारिश के कारण बर्बाद हो गई। जिसके बाद पटवारी दलबीर ने गिरदावरी करने के लिए मौका निरीक्षण किया था। किसान का आरोप है कि पटवारी ने उसकी खराब फसल की गिरदावरी करने की एवज में पहले 5 हजार रुपये नकद लिए।
विज्ञापन
किसान ने बताया कि पैसे लेने के बाद भी पटवारी ने उसकी खराब फसलों की गिरदावरी नहीं की। पीड़ित किसान ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर उसकी फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। जिसके बाद थाना गन्नौर पुलिस ने पटवारी दलबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।