फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   one arrest

धान का ट्रक लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने धान का ट्रक लूटने और अपहरण करने के आरोपियों से रिमांड के दौरान घटना में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ मंगला निवासी पौली जिला जींद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले जोगेंद्र निवासी जींद रोड गोहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धान से भरा ट्रक गोहाना से बहालगढ़ ले जा रहा था। रास्ते में कुलदीप, विक्की, कुलदीप उर्फ बागरू, वीरेंद्र उर्फ बल्लू और अमित ने गांव जौली और बीधल के पास अपनी इंडिगो गाड़ी को उसके धान से भरे ट्रक के आगे लगाकर ट्रक को हथियारों के बल पर लूटकर ले गए। रास्ते में उसे एक पेड़ पर बांधकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी को एक दिन बाद ही ट्रक सहित गांव लाखनमाजरा से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने घटना में शामिल इंडिगो गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान एक और आरोपी राहुल उर्फ मंगला को गांव कथूरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही पर घटना में प्रयोग हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed