{"_id":"5927259e4f1c1b6f105359fa","slug":"on-road-by-knife-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे राह युवक की चाकू व सूए से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे राह युवक की चाकू व सूए से गोदकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 26 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में वीरवार की शाम को दो हमलावरों ने बाइक सवार युवक को सरे राह रोककर उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने चाकू व सुए से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस युवक की हत्या की गई है, वह भी हत्या का आरोपी रहा है। उस पर जिस युवक की हत्या का आरोप लगा था फिलहाल उसके भाई व साथी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
करीब एक दर्जन वार किए
वेस्ट राम नगर का रहने वाला अजय उर्फ गज्जक वीरवार शाम को बाइक से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली से गुजर रहा था। इस दौरान दो युवकों ने हाथ देकर उसकी बाइक को रुकवा लिया। अजय के बाइक रोकते ही युवकों ने चाकू व सुए से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अजय पर करीब एक दर्जन वार किए, जिससे वह वहीं पर गिर गया। उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। जिस पर अजय के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।
नान्हू हत्याकांड से जोड़कर देख रही पुलिस
पुलिस इस मामले को भी नान्हू हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। इस मामले में नान्हू के भाई व उसके साथी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
युवक की चाकू व सुए से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व परिजनों के बयान पर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
-राजपाल, थाना प्रभारी सिटी।