फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NIA raids the houses of gangster Raju Basaudi and Akshay Palda in Sonipat

Sonipat: गैंगस्टर राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा के घरों पर एनआईए ने मारा छापा, दोनों हैं सलाखों के पीछे

Tue, 18 Oct 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

अक्षय और राजू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर अपराध जगत में बड़ा नाम बन चुके हैं। दोनों सलाखों के पीछे हैं। सुबह छह बजे शुरू हुई छापा मार कार्रवाई शाम साढ़े चार बजे तक चली। टीम विदेशी हथियार के साथ ही आतंकवादी व खालिस्तान समर्थकों से संबंधों के साक्ष्य तलाश रही है। 

विज्ञापन
NIA raids the houses of gangster Raju Basaudi and Akshay Palda in Sonipat
गांव पलड़ा में कुख्यात अक्षय पलड़ा व गांव बसौदी में राजू बसौदी के घर पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में गैंगस्टर राजू बसौदी व उसके साथी अक्षय पलड़ा के घर पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दो टीमों ने छापा मारा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और काला जठेड़ी के साथी कुख्यात राजू बसौदी और उसके साथी अक्षय पलड़ा गैंग के सदस्य विदेशी हथियारों का प्रयोग करते रहे हैं। ऐसे में इनके संबंध आतंकवादियों और खालिस्तान समर्थकों से होने की आशंका को लेकर एनआईए ने जांच की है। टीम गांव बसौदी से राजेश उर्फ राजू बसौदी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार तड़के एनआईए की टीम सोनीपत पहुंच गई थी। पुलिस लाइन से स्थानीय पुलिस टीम के साथ करीब छह बजे दो टीमों ने राजकुमार उर्फ राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा के घरों पर छापा मारा। दोनों स्थानों पर पुलिस की दो-दो टीम मौजूद रही। स्थानीय पुलिस टीमों ने दोनों गैंगस्टर के घरों के आसपास तक लोगों को नहीं जाने दिया।

विज्ञापन

 

राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा गैंग के सदस्य विदेशी हथियारों का प्रयोग करते रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनआईए ने इनके संबंध आतंकवादियों और खालिस्तान समर्थकों से होने की आशंका के चलते जांच की है। आशंका है कि उन्हें विदेशों से हथियार और अन्य मदद मिलती है। ऐसे में राजस्थान के आनंद पाल गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, काला जठेड़ी, छिप्पी गैंग, नरेश सेठी गैंग और राजू बसौदी गैंग पर विशेष निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat Court News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

 

राजू बसौदी की गिरफ्तारी के समय उस पर करीब पौने पांच लाख रुपये का इनाम था। इनके गैंग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। राजू बसौदी को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अक्षय पलड़ा को पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार किया गया था। राजू बसौदी दिल्ली की तिहाड़ जेल में है, जबकि अक्षय पंजाब की जेल में बंद है।

 

राजू बसौदी पर 29 और अक्षय पलड़ा पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी व हत्या प्रयास के मुकदमे शामिल हैं। एनआईए की टीम सुबह छह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रही। एसटीएफ ने जानकारी दी है कि बसौदी में गैंगस्टर राजकुमार उर्फ राजू बसौदी के साथ ही उसके परिवार के राजेश उर्फ राजू बसौदी के यहां पर भी एनआईए ने छापा मारा है।

 

राजेश उर्फ राजू बसौदी रोहतक के कुख्यात अनिल छिप्पी का रिश्तेदार है। वह शराब कारोबारी है। एनआईए की टीम ने उसके घर पर छापा मारा और काफी देर तक उनके घर पर रही। टीम उसे साथ लेकर गई है। इससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि एनआईए की टीम ने किसी से इस बारे में कोई बातचीत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed