फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nephew kidnapped and murdered in Sonipat of Haryana

Sonipat: चाचा के मां के पास आने पर रोने लगता था बेटा, सवा साल के भतीजे का अपहरण कर की हत्या, खेत में मिला शव

Sat, 09 Sep 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

पहले पति के छोड़ने के बाद गोहाना के गांव में महिला ने युवक से शादी की थी। महिला का आरोप है कि देवर के पास आने पर बेटा रोने लगता था। इसी के चलते हत्या कर दी। बिहार की महिला की यूपी में पहली शादी हुई थी। चार बच्चों के साथ गोहाना के गांव में दूसरी शादी कर रहने लगी।  

विज्ञापन
Nephew kidnapped and murdered in Sonipat of Haryana
demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के पहले पति से हुए सवा साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। महिला ने आरोपी के भाई से दूसरी शादी की थी। महिला का आरोप है कि उसका देवर भी उससे प्यार करने लगा। जब वह भाभी के पास आता तो उसका सवा साल का बेटा रोने लगता था। इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहारी की महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उनके मामा ने उनकी शादी यूपी के गांव में की थी। वहां उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। उसे पति से चार बच्चे हुए। इनमें दो बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन


सबसे छोटा बेटा सवा साल का था। उसका पति छह माह पहले उसे लेकर पंजाब के लुधियाना आ गया था। वहां पर वह अपनी भाभी के साथ रहने लगा और उसे व चारों बच्चों को छोड़ दिया। वह स्टेशन पर भीख मांगने लगी। वहां उसे एक महिला मिल गई। वह उसे अपने धेवते (बेटी के बेटे) के साथ शादी कराने के लिए दो माह पहले गोहाना के गांव में ले आई। उसने युवक संग दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का छोटा भाई पवन अविवाहित था और वह भी उससे प्यार करने लगा। जब वह भाभी के पास आता तो छोटा भतीजा रोने लगता था। देवर कहता था कि वह उसे मार देगा। शुक्रवार रात को उनका बेटा अपनी दादी के पास सो रहा था। आधी रात को उनके पति दूसरे बेटे को पानी देने उठे तो छोटा बेटा दिखाई नहीं दिया।

उनका देवर बाहर से आया तो उससे बेटे के बारे में पूछा। वह जवाब नहीं दे सका। शनिवार को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शाम को हत्या की नीयत से अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने एक महाविद्यालय के पास धान के खेत से बच्चे का शव बरामद करा दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है।


अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर बच्चे का शव बरामद कर लिया है। मामले में गहनता से जांच जारी है। -इंस्पेक्टर, वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed