फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of a farmer of Chhichdana village in Sonipat of Haryana

Murder in Sonipat: घर से ले जाकर किसान की हत्या की, शव गली में फेंका, बेटे और भाई से भी की मारपीट

Wed, 26 Jul 2023 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

गांव छपरा में रह रहे बड़े बेटे ने चार नामजद समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हमलावरों ने गांव छिछड़ाना में किसान के बेटे और भाई से भी मारपीट की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Murder of a farmer of Chhichdana village in Sonipat of Haryana
धनीराम का फाइल फोटो, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना से किसान को घर से ले जाकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव घर के बाहर गली में फेंक दिया। हमलावरों ने किसान के बेटे और भाई से भी मारपीट की। गांव छपरा में रहने वाले बड़े बेटे ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत देकर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव छिछड़ाना फिलहाल छपरा निवासी अजीत ने बरोदा थाना बताया कि उनके पिता धनीराम (55), मां व उनका छोटा भाई अजय पैतृक गांव में रहते हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे गांव का बिल्लू उनके पिता को हिसार लेकर गया था। रात साढ़े 11 बजे गांव के भगत सिंह, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशा और दो अन्य युवक उनके पास आए और बताया कि उनके पिता को चोट लगी है।
विज्ञापन


वह हिसार के अस्पताल चले। रात अधिक होने के कारण उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया। जब वह चले गए तो उसने फोन कॉल कर अपने भाई अजय को इसकी जानकारी दी। अजय ने बताया कि सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी, बिल्लू और दो अन्य लोग सुबह ही पिता को साथ लेकर गए थे। साथ ही उन्होंने उससे व ताऊ प्यारे लाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी देर रात उनके पिता को घर के बाहर गली में फेंककर भाग गए। जब वह सुबह गांव पहुंचा तो पिता गली में मृत मिले। उसने अपने भाई और ताऊ को कॉल कर उन्हें मौके पर बुलाया। जिसके बाद वारदात की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अजीत की शिकायत पर सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी, बिल्लू और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्रामीण की शादी कराने की रंजिश में हत्या का आरोप
अजय ने बताया कि उनके पिता ने बिल्लू के परिवार के एक युवक की हिसार के एक गांव की युवती से पांच-छह माह पहले शादी करवाई थी। पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा है। पत्नी अपने मायके गई हैं। इसी को लेकर आरोपी उनके पिता को परेशान कर रहे थे। अब उनकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


किसान के बेटे की शिकायत पर चार नामजद समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रमेश चंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed