फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

पंचायत में भैंस व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 06 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत) Updated Sun, 06 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder

पैसे के विवाद को लेकर शहर की इंडियन कालोनी में हुई पंचायत में गोहाना उपमंडल के गांव शामड़ी के भैंस व्यापारी राजेश कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार शाम सड़क पर शव रखकर आधा घंटे तक रोहतक-गोहाना-पानीपत रोड जाम किए रखा। सदर गोहाना व सिटी सोनीपत थाना प्रभारी के जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी पर ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव शामड़ी निवासी राजेश कुमार का सोनीपत की इंडियन कालोनी निवासी आश मोहम्मद से पैसे का लेनदेन चल रहा था। राजेश के परिजनों का कहना है कि इसी के चलते राजेश शुक्रवार को इंडियन कालोनी निवासी आश मोहम्मद के पास गया था। उसके साथ गांव के कुछ मौजिज लोग और परिजन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर आश मोहम्मद के परिजनों के साथ पंचायत हुई। पंचायत में मामला बहस में बदल गया। आरोप है कि इसके चलते 26 वर्षीय राजेश कुमार को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घायलावस्था में राजेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान शुक्रवार रात को ही राजेश ने दम तोड़ दिया। शनिवार शाम लगभग पांच बजे राजेश का शव परिजनों के हवाले किया गया। शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। मौके पर पहुंची थाना शहर सोनीपत और थाना सदर गोहाना पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग आधे घंटे तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में आश मोहम्मद, उसके दो बेटों और पुत्र वधुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया था।

पशु बेचता था राजेश, लाखों का लेनदार भी
बताया जा रहा है कि राजेश कुमार पशुओं का व्यापारी था। आश मोहम्मद के साथ उसकी जान-पहचान थी और आश मोहम्मद ने राजेश से भैंस व अन्य पशु खरीदे थे। इसी के चलते उनके बीच लेनदेन रहता था।

परिजनों के अनुसार राजेश ने आश मोहम्मद से 5-6 लाख रुपये लेने थे, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रहा था। पंचायत के दौरान भी आश मोहम्मद ने पैसों को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दिया।


शिकायत के आधार पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पैसों के लेनदेन के चलते ही राजेश पर हमला किया गया था। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed