{"_id":"6187c93563e6ba5ccb5cfd47","slug":"mother-daughter-died-and-five-injured-in-road-accident-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटी की मौत, पांच घायल, गोहाना में कथूरा गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटी की मौत, पांच घायल, गोहाना में कथूरा गांव के पास हुआ हादसा
Sun, 07 Nov 2021 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:10 PM IST
सार
हादसा शनिवार को भाई दूज पर हुआ था। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने रविवार को गोहाना में हर्षिका और रोहतक पीजीआई में सरिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो व जान गंवाने वाली मां-बेटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव कथूरा के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटी की मौत हो गई और तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से झज्जर के गांव पलड़ा फिलहाल हिसार में वार्ड-10 आदर्श नगर निवासी विष्णु ने रविवार को पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाता है। शनिवार को भैया दूज पर वह पत्नी सरिता (28) को सोनीपत लेकर जा रहा था। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी हर्षिका भी ऑटो में सवार थी। बीच रास्ते में गांव मोखरा से विष्णु ने अपनी साली पूनम व उसके तीन बच्चों को भी साथ ले लिया। शनिवार देर शाम जब वह गोहाना-महम रोड स्थित गांव कथूरा के निकट पहुंचे तो एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हिसार: नारनौंद में किसानों का धरना जारी, एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बन रही रणनीति, सातरोड में हाईवे किया जाम
विज्ञापन
हादसे में विष्णु, उसकी पत्नी सरिता, बेटी हर्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि साली पूनम व उसके तीन बच्चों को चोट आई। राहगीरों ने सभी घायलों को गोहाना के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पर हर्षिका को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने विष्णु व उनकी पत्नी सरिता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पीजीआई में सरिता को भी मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को पीजीआई से उपचार के बाद विष्णु ने पुलिस को शिकायत दी। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को गोहाना में हर्षिका और रोहतक पीजीआई में सरिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया।