फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers strike continues in Hisars Narnaund town

हिसार: नारनौंद में किसानों का धरना जारी, एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बन रही रणनीति, सातरोड में हाईवे किया जाम

Sun, 07 Nov 2021 04:16 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 04:16 PM IST
सार

सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पीए व गनमैन से हुए किसानों के विवाद के बाद से धरना लगातार जारी है। किसान सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का एलान कर चुके हैं। इसे लेकर भी नारनौंद में एक बैठक चल रही है। जिसमें धरने से संबंधित रणनीति तैयार की जा रही है। किसान मांगें नहीं माने जाने तक संघर्ष का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
Farmers strike continues in Hisars Narnaund town
सातरोड गांव में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार जिले के नारनौंद में किसानों का धरना जारी है। आठ नवंबर को होने वाले हांसी के एसपी कार्यालय के घेराव के बारे में फिलहाल किसानों की मीटिंग चल रही है। बैठक में घेराव के लिए किसानों द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है। एसपी के घेराव में किस-किस किसान नेता को बुलाना है, वह सब इस मीटिंग में तय किया जाएगा। फिलहाल धरने पर 350/400 किसान मौजूद हैं। वहीं, किसानों ने घटना के विरोध में सातरोड गांव में हिसार-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया है।

विज्ञापन



नारनौंद में धरने पर बैठे किसान।


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन


शनिवार को भी नारनौंद कस्बे में किसानों की महापंचायत हुई थी। किसानों की मांग है कि सांसद के विरोध के दौरान उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए, प्रदर्शन में घायल किसान कुलदीप का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए। किसानों का आरोप है कि सांसद का विरोध कर रहे किसान को सांसद के पीए, गनमैन और साथ आए लोगों ने हमला कर घायल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रोहतक: मकड़ौली टोल प्लाजा पर रणनीति बनाने में जुटे किसान संगठन, गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-सांसद के बोल गलत

नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान विवाद हुआ था। किसानों ने फैसला लिया था कि अगर 7 नवंबर तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 8 नवंबर को हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक नारनौंद थाने में धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed