फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Money is being sought by sending a message on the name of Vice Chancellor of Bhagat Phool Singh University

सोनीपत: भगत फूल सिंह विवि की कुलपति के नाम पर मैसेज भेजकर मांगे जा रहे पैसे, केस दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 03:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 03:18 AM IST
सार

कुलपति का आरोप है कि एक मोबाइल नंबर से उनके स्टाफ सदस्यों व अन्य को मैसेज भेजे जा रहे हैं। खानपुर विवि में आईटी एक्ट, धोखाधड़ी की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Money is being sought by sending a message on the name of Vice Chancellor of Bhagat Phool Singh University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति के नाम पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिचितों के पास मैसेज (संदेश) भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं। मामला कुलपति के संज्ञान में आया तो उन्होंने महिला थाना खानपुर कलां में शिकायत दी। पुलिस ने उनके बयान पर आईटी एक्ट, धोखाधड़ी की कोशिश समेत अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

कुलपति प्रो. सुदेश ने खानपुर कलां थाना पुलिस को बताया कि एक मोबाइल नंबर से विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिचितों के पास मैसेज भेजे गए हैं। मैसेज भेजकर उनसे सहायता की आड़ में रुपये मांगे जा रहे हैं। इसी तरह के संदेश दूसरे अधिकारियों के पास भेजे गए हैं। संदेश 27 जुलाई को भेजे गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संदेश मिलने पर कुलपति से बातचीत की, जिस पर वे हैरान रह गईं।

विज्ञापन

 

इसके बाद कुलपति ने पुलिस को वह नंबर बताया जिससे संदेश भेज कर रुपये मांग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मई माह में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. नीलम मलिक के नाम से संदेश भेज कर भी अधिकारियों और कर्मचारियों से रुपये मांग गए थे। उन्होंने भी इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed