फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman gang raped in Sonipat of Haryana

Sonipat: अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, ससुराल से मारपीट कर निकाली गई थी विवाहिता, शराब पिलाकर पीटा, PGI में दाखिल

Mon, 03 Jul 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 11:18 PM IST
सार

ईको वैन सवार तीन युवकों पर शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप है। महिला की हालत बिगड़ने पर पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया है। विवाहिता ने सास-ससुर पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman gang raped in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के क्षेत्र से घर से मारपीट कर निकाली गई विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका ईको वैन में अपहरण कर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। उसने सास-ससुर पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी चार माह पहले सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके सास-ससुर उसे परेशान करने लगे थे। उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। जिस पर वह अपनी बहन के घर चली गई थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि जब वह वापस ससुराल आ रही थी तो एक ईको वैन आई उसमें सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने उसके मुंह और आंख में शराब डाल दी। उसे जबरन शराब पिलाई। पीड़ित ने बताया युवक उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया तो वह बेसुध हो गई। सुबह उसे होश आया तो वह नागरिक अस्पताल में थी। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने अपने सास-ससुर पर षड्यंत्र रचने व तीन अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed