{"_id":"67a5801e2ae6efaf5e08337d","slug":"man-murdered-in-factory-in-imt-kharkhoda-sonipat-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: फैक्टरी में कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या, साथियों ने कमरे में घुसकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: फैक्टरी में कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या, साथियों ने कमरे में घुसकर की वारदात
Fri, 07 Feb 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:13 AM IST
सार
मृतक अभिषेक उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मडई पुरवा का रहने वाला था। पुलिस ने साथ काम करने वाले उसके चाचा गुरदीप के बयान दर्ज किए। चाचा ने सात साथी कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खरखाैदा पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरखौदा इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप में देर रात एक श्रमिक की उसके साथी कर्मियों ने हमला कर हत्या कर दी। उसके चाचा को चोट आई है। हमलावरों ने एक दिन पहले काम से लौटने के दौरान पंचिंग करते समय हुई कहासुनी के चलते रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मडई पुरवा के गुरदीप का कहना है कि वह शाहपुर जी पोलन जी कंपनी में काम करता है, उसका भतीजा और गांव के काफी युवक भी इसी कंपनी में काम करते हैं। वहीं बिहार के भी कुछ युवक उनकी कंपनी में कुछ महीने से काम कर रहे हैं। वह सभी कंपनी के दिये हुए कमरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश व अजीत के साथ बुधवार की शाम को छुट्टी के समय पंचिंग करने के दौरान उसके भतीजे अभिषेक की कहासुनी हो गई थी। इसी की रंजिश में आरोपी वीरवार रात उनके कमरे में आ घुसे, जिनके हाथों में लोहे के सरिए, हथोड़े व लोहे की कुंडी थी। उन्होंने अभिषेक पर हमला कर दिया, वह बचाव में आया तो उसे भी पीटा गया। इस दौरान मुकेश ने अभिषेक की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। आसपास के श्रमिकों के मौके पर आने से सभी हमलावर भाग गए। वह अभिषेक को लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन