{"_id":"6b34d73b1cb8a6ba3c61e6ff212d570d","slug":"man-drewn-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन करने गया मुगलपुरा का व्यक्ति नहर में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसर्जन करने गया मुगलपुरा का व्यक्ति नहर में डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रोड स्थित गांव लाठ-जौली के पास गुजर रही पैरलल नहर में गणेश विसर्जन करने के लिए गया शहर के मुगलपुरा निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र पैर फिसलने से डूब गया। दूसरे श्रद्धालुओं ने नहर में उतरकर उसे तलाश भी किया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
शिव-गणेश क्लब की ओर से रविवार को गणेश महोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्लब की ओर से दोपहर श्रद्धालु गणपित की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए सोनीपत रोड स्थित गांव लाठ-जौली के पास नहर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान अचानक मुगलपुरा निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को बुलाकर सुरेंद्र की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुरेंद्र मजदूरी करता था और उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद जागी पुलिस, सुरक्षा के बीच हुआ विसर्जन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही दूसरे संगठनों को हिदायत दी कि वे नहर के अंदर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किनारे से ही करें। एक पुलिसकर्मी की दिनभर के लिए ड्यूटी नहर पर लगा दी गई।
थाना सदर प्रभारी फूलकुंवार ने बताया कि पुलिस को नहर में एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।