{"_id":"63a6ad72663ba5306920915d","slug":"loot-with-factory-worker-near-village-nathupur-mod-on-nh-44-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Crime: फैक्टरी कर्मी से मोबाइल और एक हजार रुपये छीने, तड़के साढ़े चार बजे नाथूपुर के पास हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat Crime: फैक्टरी कर्मी से मोबाइल और एक हजार रुपये छीने, तड़के साढ़े चार बजे नाथूपुर के पास हुई वारदात
Sat, 24 Dec 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:13 PM IST
सार
गांव नाथूपुर निवासी इंद्रवेश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर क्षेत्र की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह तड़के साढ़े चार बजे अपने दोस्त गोविंद के साथ एनएच-44 पर नाथूपुर मोड़ के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सोनीपत में लूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 के गांव नाथूपुर मोड़ के पास तीन युवकों ने फैक्टरी कर्मी को काबू कर एक हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। वह अपने साथी कर्मी के साथ फैक्टरी से घर लौट रहे थे। पीड़ित ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से यूपी के जिला हरदोई के गांव कुंदरौली सादिकपुर फिलहाल गांव नाथूपुर निवासी इंद्रवेश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर क्षेत्र की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह तड़के साढ़े चार बजे अपने दोस्त गोविंद के साथ एनएच-44 पर नाथूपुर मोड़ के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। अंधेरा व कोहरा होने के कारण वह उन्हें नहीं देख सका। युवकों ने उससे जबरन एक हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उनमें एक युवक ने अपने साथी को कहा कि मिथुना जल्दी कर कोई आ जाएगा। उसके बाद वह नकदी और मोबाइल लूटकर भाग गए। उसने अपने साथी के साथ मिलकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम वारदात करने वाले युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।