फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   life imprisonment to husband's murderer

पिटाई से गुस्साई पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या, मिली उम्रकैद

Sat, 07 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 07 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

खरखौदा खंड के गांव सिलाना में 11 माह पहले पिटाई से गुस्साई पत्नी ने पति छतीसगढ़ निवासी मनबोदना की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के राज को छुपाने के लिए पत्नी पूर्णिमा ने पुलिस को गुमराह करते हुए ठंड से मौत की कहानी घड़ी, लेकिन उसकी एक न चली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएस श्योराण की अदालत ने शुक्रवार को उसे पति की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी वर्ष 12 जनवरी को गांव सिलाना स्थित एक भट्ठे पर ईंट पथाई के कारीगर की मौत हो गई थी। गांव खोखा पोस्ट, कोरबा, छतीसगढ़ निवासी मनबोदना का शव अपने कमरे में ही पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में बताया गया कि मनबोदना की मौत गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन


भट्ठे के मुंशी बंसीलाल की शिकायत के आधार पर मनबोदना की पत्नी पूर्णिमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अब अदालत ने पूर्णिमा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले किया था गुमराह
बता दें कि इस मामले में पूर्णिमा ने पहले पुलिस को पूरी तरह से गुमराह करने की कोशिश की थी। पूर्णिमा ने पुलिस को बताया था कि उसके पति को मिरगी के दौरे पड़ते हैं। दौरे आने व ठंड लगने से ही उसकी मौत हुई है।


पोस्टमार्टम के बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस ने पूर्णिमा से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि रात को उसके पत्नी ने उसके साथ झगड़ा किया और उसकी पिटाई भी की थी। गुस्से में उसने रात को ही अपने पति की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed