फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment for the murder of a girl by strangulation in Sonipat

Sonipat: युवती की गला घोंटकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद, यूपी के मुजफ्फरनगर से बहका कर लाया था

Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बसेडा से बहका कर ले आने के बाद दोषी ने 9 मार्च, 2019 की रात को हत्या की थी। गिरफ्तारी पर दोषी ने कहा था कि मफलर से गला दबाया था। किसी अन्य से मोबाइल पर बातचीत को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of a girl by strangulation in Sonipat
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से युवती को बहकाकर लाने के बाद हत्या करने के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


ज्ञान नगर, सोनीपत में किराये के मकान में रहने वाली युवती का 9 मार्च, 2019 कमरे से शव बरामद हुआ था। जबकि युवती के साथ रहने वाला युवक गायब था। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बसेडा निवासी समरीन (18) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


समरीन के भाई आस मोहम्मद ने 10 मार्च, 2019 को युवती की पहचान करने के बाद पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी बहन करीब एक साल से लापता थी। बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने बसेडा चौकी में लिखवा दी थी। बाद में पता चला कि गांव का ही रहने वाला अमित उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें उनकी बहन की मौत की सूचना मिली है। आस मोहम्मद का आरोप था अमित ने ही उनकी बहन की हत्या की है। युवती की हत्या के बाद से अमित गायब था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमित की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस को जांच में पता चला था कि अमित चार माह से ज्ञान नगर में किराये के मकान में समरीन के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा था। तत्कालीन ओल्ड चौकी प्रभारी रामकुमार की टीम ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि समरीन किसी से मोबाइल पर बात करती थी।


जिसे लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान उसने मफलर से गला घोंटकर समरीन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर मफलर बरामद कर लिया था। मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने अमित को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed