फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment for raping an eight-year-old child in Sonipat

सोनीपत: आठ साल के बच्चे से कुकर्म करने के दोषी को उम्रकैद, दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से किया था गलत काम

Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
सार

सिटी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से कुकर्म किया था। अदालत ने दोषी पर 90 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। इसमें से 80 हजार रुपये पीड़ित बच्चे को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Life imprisonment for raping an eight-year-old child in Sonipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आठ साल के किशोर से कुकर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद और 90 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित बच्चे को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


व्यक्ति ने 9 जनवरी, 2020 को सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उसका आठ साल का बेटा 8 जनवरी, 2020 की शाम को दुकान पर बेसन लेने गया था। वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की थी। काफी देर बाद में उसका बेटा आता दिखाई दिया था। पूछने पर बताया कि पड़ोस का युवक प्रवेश उसे अपने साथ बाग में सुनसान जगह पर ले गया था। जहां उसके साथ गलत कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़कर विरोध जताया तो वह उन्हें भी मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच करते हुए तत्कालीन चौकी प्रभारी रामकुमार ने घटनास्थल से बच्चे की चप्पल व बेसन बिखरा हुआ बरामद किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने प्रवेश को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 6 पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 377 में उम्रकैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 325 में तीन साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 506 में दो साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 365 में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कुल जुर्माना राशि 90 हजार रुपये में से 80 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना न देने पर 21 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। सभी सजा एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed