Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After circulating obscene photos, the harasser declared: "I won't let you study, nor will I let you settle down and build a home..."

Kanpur News: अश्लील तस्वीरें वायरल कर शोहदा बोला- न पढ़ने दूंगा, न घर बसने दूंगा...

Sat, 31 Oct 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
After circulating obscene photos, the harasser declared: "I won't let you study, nor will I let you settle down and build a home..."
कानपुर। कल्याणपुर में शोहदे ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बिल्हौर निवासी बीएससी छात्रा की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। फोटो परिजन और रिश्तेदारों को भी भेजीं। विरोध करने पर धमकाया कि अब न पढ़ने दूंगा, न ही घर बसने दूंगा...। छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। आरोप है कि बिल्हौर और कल्याणपुर थाना पुलिस ने सीमा विवाद के चलते कार्रवाई नहीं की। परिजन ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। इसके बाद कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन

बिल्हौर निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व कल्याणपुर स्थित महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई थी। कोचिंग जाने के दौरान कानपुर देहात के शिवली स्थित बसेंध निवासी दीपक उर्फ राज से मुलाकात हुई। आरोपी ने मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

कॉलेज आने-जाने के दौरान घुमाना शुरू कर दिया। बालिग होने पर शादी का भरोसा देकर अश्लील हरकतों का प्रयास करने लगा। मार्च 2025 में आरोपी उसे कल्याणपुर जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया। उसकी मर्जी के बिना निजी तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2026 में शिवली स्थित ढाबे के कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीटा। फिर आर्य समाज मंदिर में शादी करने के लिए दबाव बनाया। इससे तंग आकर दोस्ती तोड़ दी।

इसी के बाद आरोपी धमकाने लगा। पांच लाख खर्चकर परिवार की हत्या कराने की धमकी दी। अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed