फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Katappa arrested for loot and murder in Sonipat of Haryana

सोनीपत में कटप्पा गिरफ्तार: अवैध हथियार के साथ शातिर लुटेरे को पकड़ा, छात्र की हत्या की वारदात कुबूली

Sat, 26 Mar 2022 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

विवेक का शव 7 सितंबर 2021 को गांव के बाहर पड़ा मिला था। विवेक को पांच गोलियां मारी गई थी। आरोपी ने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही।

विज्ञापन
Katappa arrested for loot and murder in Sonipat of Haryana
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सीआईए-1 की टीम ने शातिर लुटेरे संदीप उर्फ कटप्पा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर सात माह पहले हुए छात्र विवेक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। आरोपी संदीप ने ही अपने गांव करेवड़ी के विवेक की पुरानी रंजिश में गोलियां मारकर हत्या करना कुबूल किया है। कोचिंग सेंटर से लौटे विवेक का शव गांव करेवड़ी के बाहर पड़ा मिला था।

विज्ञापन


उसकी पांच गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पुलिस अब तक हत्या की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई थी। अब कटप्पा ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी सतीश गौतम ने शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-1 की टीम में नियुक्त एएसआई मंदीप ने गांव करेवड़ी के रहने वाले संदीप उर्फ कटप्पा को गांव के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हथियार यूपी के बुलंदशहर से लेकर आया था। आरोपी कटप्पा ने पुलिस को बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही विवेक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह विवेक के साथ तीन-चार बार झगड़ा होने के चलते रंजिश रखता था। 

यह भी पढ़ें ः वीडियो वायरल: एक रोटी ज्यादा खाने पर बहू ने की सास की पिटाई, दो रोटी खा चुकी दादी ने पोते की जिद पर खा ली तीसरी

गांव करेवड़ी के रहने वाले रामकुमार सिंह ने 7 सितंबर 2021 को मोहाना थाने में बेटे विवेक (23) की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था उसका बेटा सोनीपत में कोचिंग लेने सेंटर पर गया था। दोपहर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।


रात तक घर नहीं लौटने पर वह पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे। रात में विवेक की तलाश करते हुए वह गोहाना रोड पर गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे सड़क किनारे झाड़ियों में विवेक का शव मिला था। उसके सीने व पेट में पांच गोलियां मारी गई थीं।

सोहना व पटौदी में लूट के चार मुकदमे दर्ज
सतीश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ कटप्पा शातिर लुटेरा है। उस पर वर्ष 2017 में सोनीपत के साथ ही सोहना व पटौदी में लूट के चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को हत्या के मामले में पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed