फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Video viral: Daughter-in-law beats mother-in-law in Sonipat of Haryana

वीडियो वायरल: एक रोटी ज्यादा खाने पर बहू ने की सास की पिटाई, दो रोटी खा चुकी दादी ने पोते की जिद पर खा ली तीसरी

Sat, 26 Mar 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

75 वर्षीय बुजुर्ग सास ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि पांच दिन से बहू पिटाई कर रही है। सास ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Video viral: Daughter-in-law beats mother-in-law in Sonipat of Haryana
बहु ने सास को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में बड़ी थाना क्षेत्र के गांव की बुजुर्ग महिला ने पुत्रवधू पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पोते की लाई हुई एक रोटी ज्यादा खाने पर उसकी पिटाई की जा रही है। उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


बड़ी थाना क्षेत्र के गांव की 75 वर्षीय महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी हो चुकी है। उसके पास तीन साल का बेटा है। उसकी पुत्रवधू उसे दोनों समय दो-दो रोटियां खाने को देती है। उसके तीन वर्षीय पोते ने पांच दिन पहले उसे एक और रोटी लाकर दे दी थी। पोते के जिद करने पर उसने रोटी खा ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सियासत: राहुल गांधी से मिले हरियाणा के नेता, उनके सामने ही जाट व गैर जाट के मुद्दे पर उलझे कुलदीप और दीपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से पुत्रवधू उसकी पिटाई कर रही है। बहू की पिटाई से परेशान बुजुर्ग शनिवार को शिकायत लेकर एसएसपी से मिलने पहुंची। आरोप है कि बेटे ने बुजुर्ग मां की पिटाई का विरोध किया तो पुत्रवधू ने फिर से हाथापाई की। उसे बचाने के प्रयास में पति से भी हाथापाई कर दी।

बुजुर्ग ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत में पुत्रवधू के साथ ही उसके मायके वालों पर भी आरोप लगाया गया है। एसएसपी ने पूरे मामले को जांच के लिए महिला थाने को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed