फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Karnal farmer dies in road accident in Sonipat

सोनीपत: सड़क हादसे में करनाल के किसान की मौत, दो साथी घायल, खड़े कैंटर में टकराया कैंटर

Fri, 07 Jan 2022 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 11:07 PM IST
सार

किसान करनाल से कैंटर में हरा धनिया बेचने दिल्ली की आजादपुर मंडी में जा रहे थे। रात में बीसवां मील के पास एनएच-44 पर खड़े कैंटर से कैंटर टकरा गया। 

विज्ञापन
Karnal farmer dies in road accident in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राई के पास एनएच-44 पर बीसवां मील के पास सड़क पर खड़े कैंटर में टकराने से दूसरे कैंटर सवार करनाल के किसान की मौत हो गई और उसके दो साथी किसान घायल हो गए। घायलों को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


करनाल के गांव संगोई निवासी जयपाल ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित व गांव का ही बंटी और रवि अन्य किसानों के साथ रात को कैंटर में हरा धनिया लेकर उसे बेचने आजादपुर मंडी, दिल्ली जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे कैंटर मालिक ने उन्हें बताया कि कैंटर बीसवां मील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


इस पर वह रात को मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि कैंटर की टक्कर से घायल हुए रोहित, बंटी व रवि को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने देखा कि सब्जी से भरा कैंटर जिस दूसरे कैंटर से टकराया है, वह सड़क के बीच में खड़ा था। उसके चालक ने इंडिकेटर तक नहीं जला रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह हादसा हो गया। वह सामान्य अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा कि उसके चचेरे भाई रोहित की मौत हो चुकी है। बंटी व रवि को उनके परिजन करनाल के अस्पताल में ले गए। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जयपाल के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed