{"_id":"629e3791d9ba9d3d52406328","slug":"jewellery-cheated-from-woman-in-gohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: महिला से कहा- आपके माथे की लकीर देख लग रहा आने वाला है कष्ट, आभूषण ठगकर अपनी बात कर गए सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fraud: महिला से कहा- आपके माथे की लकीर देख लग रहा आने वाला है कष्ट, आभूषण ठगकर अपनी बात कर गए सच
Mon, 06 Jun 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:51 PM IST
सार
गोहाना में चौधरी देवीलाल स्टेडियम के पास महिला के साथ ठगी की वारदात की गई। महिला आदर्श नगर गोहाना से चौधरी देवीलाल स्टेडियम में आयोजित महायज्ञ में आई थी। आरोपियों ने महिला से कहा कि आभूषण निकालकर उन्हें सौंप दे, बाद में उसे जोत का कपूर लेने भेजकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुई प्रोमिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के गोहाना में चौधरी देवीलाल स्टेडियम में आयोजित महायज्ञ में पूजा कर अपने घर लौट रही महिला को बीच रास्ते में रोककर दो युवक उनके आभूषण ठग ले गए। युवकों ने महिला से कहा कि उसके माथे को लग रहा है कि कष्ट आने वाला है। ऐसा कहकर उसे भयभीत कर दिया। दोनों युवक महिला से हाथ और गले में पहनेे सोने के आभूषण लेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोहाना के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में 54 कुंडीय महायज्ञ करवाया जा रहा है। आदर्श नगर की रहने वाली प्रोमिला रविवार शाम को स्टेडियम में महायज्ञ स्थल पर पूजा करके पैदल अपने घर जा रही थी। स्टेडियम के गेट से थोड़ा दूर जाने पर उसे दो युवक खड़े मिले। वह युवक प्रोमिला से बातचीत करने लगे और माथे की तरफ देख कर कहा कि आप पर व आपके बच्चों पर कोई कष्ट होने का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने उसे उसके परिवार के बारे में कुछ जानकारी दी। इससे प्रोमिला भयभीत हो गई और उनकी बातों पर विश्वास कर लिया। उसने युवकों से समस्या के निवारण का उपाय पूछा तो उन्होंने बताया कि वह पहने हुए सोने की आभूषण उतार दे। जिस पर उसने चार अंगूठी, एक लॉकेट और एक चेन उतार कर बैग में डाल दी।
विज्ञापन
युवकों ने उसे पूजा में इस्तेमाल होने वाला जोत का कपूर लाने को कहा। वह एक युवक को बैग पकड़ा कर नजदीक में ही किरयाना की दुकान से कपूर लेने चली गई। दोनों युवक आभूषण लेकर भाग गए। प्रोमिला वापस आई तो युवक नहीं मिले। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पर शहर थाना गोहाना पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास में दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना