फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   investigation

आईजी ने एसपी सोनीपत को भेजी जांच

Sat, 23 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी जिले पानीपत के होटल गोल्ड में सट्टेबाजी का जो मामला दो दिन पहले सामने आया है, उसकी जांच का जिम्मा अब सोनीपत पुलिस के हवाले किया गया है। आईजी श्रीकांत जाधव ने पानीपत पुलिस पर अविश्वास के चलते यह काम किया है। आईजी के निर्देशों पर ही एसपी सोनीपत को पानीपत में सट्टेबाजी की जांच भेजी गई है। एसपी ने भी इस मामले की जांच के निर्देश सीआईए प्रभारी इंदीवर को सौंपा हैं। बता दें कि इस मामले में थाना गोहाना के प्रभारी ऋषिकांत पर भी संलिप्त होने का आरोप लगा था। आईजी के निर्देश पर ही ऋषिकांत को सस्पेंड किया गया था। बता दें कि ऋषिकांत गोहाना में आने से कुछ समय पहले तक पानीपत के थाना चांदनीबाग में प्रभारी के तौर पर नियुक्त थे। ये सट्टेबाजों का गिरोह थाना चांदनीबाग के क्षेत्र में ही काबू किया गया था। होटल गोल्ड से काबू किए गए इन सट्टेबाजों को होटल में कमरा दिलाने के लिए ऋषिकांत ने ही फोन किया था। इस बारे में पानीपत के डीएसपी जोगेंद्र राठी ने भी ऋषिकंात की भूमिका को संदिग्ध बताया था।
विज्ञापन


पानीपत पुलिस के कामकाज पर सवालिया निशान
आईजी के फैसले से प्रतीत होता है कि उन्हें पानीपत पुलिस पर विश्वास कम है। इसीलिए उन्होंने सोनीपत एसपी को जांच सौंपी हैं। बता दें कि इससे पहले भी पानीपत के समालखा में नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में सीआईए स्टाफ की पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा दो-तीन अन्य मामलों में आईजी की नजरों में पानीपत पुलिस का कामकाज ठीक नहीं है। इसी के चलते आईजी ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रहे थे ऋषिकांत
बता दें कि गोहाना थाना प्रभारी रहे ऋषिकांत के साथ पहले भी विवाद जुड़े रहे हैं। जब वे सोनीपत के थाना सिविल लाइन में तैनात थे तो उन्होंने जनता कॉलोनी में रात को छापा मारा था। इस दौरान सट्टेबाजों पर बंधक बनाने और तेल छिड़कर आग लगाने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता वे खुद थे। इस मामले में आरोपियों ने ऋषिकांत पर जानबूझ कर फंसाने का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद ऋषिकांत पानीपत चले गए थे और उसके बाद पहले राई थाना फिर गोहाना थाना के प्रभारी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कार्यालय से जांच का जिम्मा हमें मिला है। अब इस मामले में जांच अधिकारी सीआईए प्रभारी इंदीवर को बनाया गया है। इंदीवर को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। जल्द ही जांच कर रिपोर्ट आईजी कार्यालय दे दी जाएगी।
-अभिषेक गर्ग, एसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed