फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Henchmen of Lawrence Bishnoi gang got weapons in Bahadurgarh

Sonipat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पीके को बहादुरगढ़ में मिले थे हथियार, गुरुग्राम लेकर गई टीम

Tue, 26 Jul 2022 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 01:26 AM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। आरोपी के तीन साथियों के बारे में इनपुट  मिला है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Henchmen of Lawrence Bishnoi gang got weapons in Bahadurgarh
सोनीपत में पकड़ा गया शार्प शूटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ के हत्थे चढ़े कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे प्रवीन कुमार उर्फ पीके को विदेशी हथियार बहादुरगढ़ में दिए गए थे। उसे हथियार राजस्थान के किसी व्यक्ति ने दिए थे। पुलिस की टीम ने उस स्थान की निशानदेही की है। वहीं एसटीएफ और सेक्टर-27 थाना पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम गई है। पुलिस को पीके के तीन अन्य साथियों के बारे में इनपुट मिला है। उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य प्रवीन कुमार उर्फ पीके को शनिवार रात को गिरफ्तार किया था। वह झज्जर के गांव कुलासी का रहने वाला है। पांच साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। वह हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में गैंग के गुर्गों को निर्देशित करता है। पीके के संबंध गोल्डी बराड़ से हैं।
विज्ञापन


पुलिस को पीके के मोबाइल से गोल्डी बराड़ से हुई बातचीत के साक्ष्य मिले हैं, जिसके चलते उसके मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर ले रखा है। उससे पूछताछ में सामने आया है कि उसको विदेशी पिस्तौल बहादुरगढ़ में मिली थी। दोनों पिस्तौल और कारतूस उसको राजस्थान के युवक ने सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके के पास से मिली दोनों पिस्तौल अमेरिका की स्टार कंपनी की है। इनमें एक 30 व दूसरी 32 बोर की है। पीके ने एसटीएफ की टीम को उस स्थान की निशानदेही कराई है। अब एसटीएफ की एक टीम राजस्थान के युवक की तलाश में लगी है। पुलिस शातिर प्रवीन उर्फ पीके को लेकर गुरुग्राम गई है।


वह गुरुग्राम के कई गैंगस्टर के संपर्क में रहा है। वहां पर कई आपराधिक वारदात की तैयारी में था। इसके चलते एसटीएफ की टीम पीके को लेकर गुरुग्राम पहुंची। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस उसकी कार में मिले एके-47 के कारतूस के बारे में भी पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed