{"_id":"649e78797e530df8c802fa73","slug":"havan-performed-in-pits-made-on-roads-in-sonipat-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सड़कों पर बने गड्ढों में किया हवन, कांग्रेस नेता बोले- अधिकारी समस्यों पर नहीं देते कोई ध्यान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सड़कों पर बने गड्ढों में किया हवन, कांग्रेस नेता बोले- अधिकारी समस्यों पर नहीं देते कोई ध्यान
Fri, 30 Jun 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:08 PM IST
सार
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि बड़वासनी-किलोहड़द रोड पर 14 जून को सीएलसी नहर टूटने से पानी के साथ आधी सड़क बह गई थी। नहर टूटने से बड़वासनी-किलोहड़द रोड पर पानी के बहाव से करीब 500 मीटर हिस्से की आधी सड़क टूट चुकी है। टूटी सड़क हर समय हादसों को न्योता दे रही है।
विज्ञापन
हवन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी व कांग्रेस नेता शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में लोगों ने गोहाना रोड पर बने गड्ढों में बैठकर हवन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रशासन को जगाने व अधिकारियों की लापरवाही के चलते हवन किया गया है। गोहाना रोड, म्हारा रोड, पुरखास रोड सहित ग्रामीण व शहरभर की सड़कों पर कई-कई फुट के गड्ढे बने हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन व अधिकारी लोगों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी सड़क की दुर्दशा ठीक करने में असमर्थ दिखाई दे रहे- पार्षद
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि बड़वासनी-किलोहड़द रोड पर 14 जून को सीएलसी नहर टूटने से पानी के साथ आधी सड़क बह गई थी। नहर टूटने से बड़वासनी-किलोहड़द रोड पर पानी के बहाव से करीब 500 मीटर हिस्से की आधी सड़क टूट चुकी है। टूटी सड़क हर समय हादसों को न्योता दे रही है। रात के समय अंधेरे में हादसा होने का ज्यादा खतरा बना हुआ है। प्रशासन की अनदेखी व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अधिकारी सड़क की दुर्दशा ठीक करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिन में समाधान नहीं तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर जड़ेंगे ताला
जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि प्रशासन का लोगों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है। वाहन चालक सड़कों पर बने गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। अगर दो दिन में बड़वासनी-किलोहड़द रोड पर टूटी सड़क को ठीक करने व विभिन्न सड़कों पर गड्ढे भरने का काम शुरू नहीं किया गया तो वह लोगों के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर ताला लगाएंगे। लोगों की परेशानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पैचवर्क में बरती जा रही लापरवाही, सड़कें बनवाना तो दूर
जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करते हैं। गड्ढों पर पैचवर्क करवाने में लापरवाही बरती जा रही है, जबकि सरकार ने जिलेभर की सड़कों को बनवाने के लिए फरवरी माह में बजट जारी कर दिया है। जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रदीप, राजबीर, अंकित, वेद, आशीष, कृष्ण, संदीप, जोगेंद्र व सुरजीत मौजूद रहे।