फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Youth who ran away after shot in Delhi became victim of an accident in Kharkhoda

Haryana: दिल्ली में गोली मारकर भागे युवक खरखौदा में हुए हादसे का शिकार, ऐसे आए पकड़ में

Thu, 10 Oct 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:00 AM IST
सार

राहगीर फोर-व्हीलर चालक दोनों को अस्पताल में छोड़कर चला गया। स्वास्थ्य विभाग उपचार करने लगा तो दोनों के पास से हथियार मिलने पर अस्पताल में हडक़ंप मच गया। पुलिस को इससे अवगत कराया गया। पुलिस ने पहचान के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो गोली मारकर भागने का पता लगा। 

विज्ञापन
Haryana: Youth who ran away after shot in Delhi became victim of an accident in Kharkhoda
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हत्या की कोशिश के आरोपी। आरोपी से मिली पिस्तौल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में युवक को गोली मारकर भागे दो युवक हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। राहगीर फोर-व्हीलर चालक ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपचार करने लगे तो उनके पास से पिस्तौल व मैगजीन मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पहचान के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई तो पूरे मामले का पता लग सका।

विज्ञापन


खरखौदा के सरकारी अस्पताल में बुधवार को फोर-व्हीलर चालक दो घायलों को लेकर पहुंचा। स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को आपातकालीन में पहुंचाया और चिकित्सक के साथ उन्हें प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक घायल के पास से पिस्तौल की मैग्जीन निकलकर नीचे जा गिरी। जिसे देख सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान दिल्ली के नरेला क्षेत्र के गांव बांकनेर निवासी प्रदीप व प्रवीन के रूप में हुई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर चौकाने वाली जानकारी दी। पता लगा कि दोनों घायलों पर मंगलवार की रात को बांकनेर के युवक रौनक पर गोली चलाई है। रौनक रामलीला देखकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी बीच दूसरे घायल के पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल जमीन पर गिरी तो उसे भी कब्जे में लिया गया। घायलों पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।


अस्पताल में लाए गए घायलों पर दिल्ली के नरेला थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। उनके पास से पिस्तौल व मैगजीन मिली है। हादसे में घायल हुए युवकों को रोहतक रेफर किया गया है। उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। -उमेश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed