{"_id":"65be839724127609e207f073","slug":"haryana-notorious-rohit-chhapar-also-caught-by-stf-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुख्यात रोहित छपार भी चढ़ा STF के हत्थे, मुठभेड़ के बाद काबू आरोपियों के तार गोहाना फायरिंग से जुड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कुख्यात रोहित छपार भी चढ़ा STF के हत्थे, मुठभेड़ के बाद काबू आरोपियों के तार गोहाना फायरिंग से जुड़े
Sat, 03 Feb 2024 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:49 PM IST
सार
आरोपी दिल्ली से लूटी गई जिस कार में सवार थे वह दुकान पर फायरिंग के समय गोहाना में थी। मुठभेड़ में साजिद बालसमंद और सौरभ फरीदपुर को गोली लगी थी, जाखौदा का जतिन भी पकड़ा गया है। साजिद और सौरभ को पीजीआई से छुट्टी के बाद रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में पकड़ा गया आरोपी जतिन व सौरभ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी व रेकी में शामिल रहे कुख्यात रोहित छपार को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि वह हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
हिमांशु के विदेश में होने का संदेह है। वहीं मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीन बदमाशों से पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल सहित चार पिस्तौल और 28 कारतूस बरामद किए है। उनकी कार में दो नंबर प्लेट भी मिली है।
विज्ञापन
एसटीएफ एसपी वसीम अकरम ने सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मातूराम हलवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग में झज्जर के गांव छपार के रोहित का आया था। उस पर पूरा षड्यंत्र रचने और रेकी करने का आरोप है। उसके तीन साथियों को पुलिस ने एक दिन पहले ही पकड़ा था।
विज्ञापन
अब रोहित की गिरफ्तारी हो गई है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिसार के बालसमंद निवासी साजिद, फरीदाबाद के फरीदपुर निवासी सौरभ व झज्जर के गांव जाखौदा निवासी निवासी जतिन को बरोणा रोड से पकड़ा था। उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायर किए थे।
आरोपी कार में बैठे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी तो वह नीचे उतरकर भागने लगे थे। पुलिस के पीछा करने पर गोलियां चलाने लगे थे। पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था। सौरभ व साजिद राणा का तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों का भी आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।
द्वारका में हत्या का रच रहे थे षड्यंत्र
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि आरोपी दिल्ली के द्वारका में हत्या करने जाने वाले थे। वह दिल्ली से सटे खरखौदा के बरोणा रोड पर कार में बैठकर षड्यंत्र रच रहे थे। उनसे दो विदेशी पिस्तौल सहित चार पिस्तौल व 28 कारतूस मिले। साजिद खान हिसार पुलिस का 25 हजार का इनामी है। उनसे बरामद की गई कार दिल्ली से चोरी की गई है।
सोनीपत के खरखौदा में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गाड़ी पर लगी गोली। संवाद
यह कार मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई फायरिंग के दौरान गोहाना में देखी थी। इसका पता सीसीटीवी जांच में लगा था। आरोपियों से पूछताछ में उनके गोहाना मामले से संबंध का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साजिद खान कुख्यात विनोद पानू से जुड़ा है। वह करनाल जेल में है। वहीं सौरभ फरीदपुर का संपर्क उसके गांव के कुख्यात नीरज फरीदपुर से है। जतिन का अभी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दिल्ली से चोरी कार के अंदर दो अन्य नंबर प्लेट भी मिली है।
आरोपियों से हथियार हुए बरामद
साजिद से दो पिस्तौल व 13 कारतूस, सौरभ से एक पिस्तौल व सात कारतूस, जतिन से एक पिस्तौल व 8 कारतूस मिले।
बाइक के निशान से पकड़े आरोपी
सीपी बी सतीश बालन ने बताया कि रात को गोहाना में पकड़े तीन आरोपी वारदात में प्रयुक्त बाइक पर लगे निशान से पहचान में आए। पुलिस निशान लगी बाइक को तलाश रही थी कि गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी दीपक स्वामी व रामदिनेश उर्फ दिनेश तथा रोहतक के गांव सांघी का रहने वाला दीपिन को पकड़ा गया। पत्रकारों के हलवाई से रंगदारी मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुकानदार से क्या रंजिश हो सकती है। आप खुद समझदार हैं। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच में लगी है।
व्यापारियों का दबाव आया काम, पुलिस ने तेज की जांच
गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग के बाद व्यापारियों के एकजुट होने पर गोहाना के लोग उनके समर्थन में आ गए थे। इसके बाद से लोगों को लग रहा था कि मामले में अब कुछ हो सकेगा। जिस पर पुलिस ने भी तेजी करते हुए आरोपियों की धरपकड़ तेज की और कई आरोपी दबोच लिए गए।