{"_id":"65bd3c9b83fb6b30f90ceec3","slug":"haryana-firing-on-stf-sonipat-team-two-miscreants-shot-in-encounter-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: STF सोनीपत की टीम पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीसरा काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: STF सोनीपत की टीम पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीसरा काबू
Sat, 03 Feb 2024 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:33 AM IST
सार
देर रात खरखौदा-बरोणा मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला किया गया। मुठभेड़ में साजिद बालसमंद और सौरभ फरीदपुर को गोली लगी है। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा बरोणा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद मौजूद पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में खरखौदा-बरोणा मार्ग पर गश्त कर रही एसटीएफ की टीम ने कार सवार युवकों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी है।
विज्ञापन
घायलों को खरखौदा के अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई फायरिंग से जुड़े हैं। हालांकि अभी पुलिस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसटीएफ सोनीपत की टीम प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम खरखौदा-बरोणा रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान एक कार सवार युवक आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने सीधा एसटीएफ की गाड़ी की तरफ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। जिस पर टीम ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ में दो युवकों को गोली लगी। उनकी पहचान हिसार के बालसमंद निवासी साजिद, फरीदाबाद के फरीदपुर निवासी सौरभ के रूप में हुई। वहीं उनके तीसरे साथी की पहचान झज्जर के गांव जाखौदा निवासी निवासी जतिन के रूप में हुई है।
दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना के बाद एसटीएफ व पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस मामले को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।