फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana : Firing between CIA team and robbers

सोनीपत : लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली, चारों काबू

Tue, 16 Mar 2021 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Firing between CIA team and robbers
हरियाणा में सीआईए टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला

गांव मुंडलाना-खानपुर कलां मार्ग पर लूट का षड्यंत्र रच रहे चार बदमाशों को सीआईए की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी की पहचान गोहाना में चोपड़ा कालोनी निवासी सोनू उर्फ काड़ा के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन बदमाशों में गोहाना के आर्य नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू, रोहतक के खेड़ी साध निवासी मोहित व निंदाना निवासी मोहित कुमार शामिल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल, पांच कारतूस और तीन खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से गोहाना में ज्वैलर्स के शोरूम में हुई लूट समेत पांच वारदात का खुलासा हुआ है। सीआईए ने आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि सीआईए की टीम को सोमवार रात को सूचना मिली थी कि मुंडलाना-खानपुर कलां मार्ग पर चार बदमाश लूट का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके बाद सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने चारों को काबू कर लिया। वहीं घायल आरोपी सोनू को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच वारदात से उठा पर्दा 

  • एक महीना पहले हथियार के बल पर रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर दुकानदार से 70 हजार रुपये लूटे
  • 23 फरवरी को हथियार के बल पर रोहतक स्थित हिसार रोड के नजदीक ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात लूटे
  • 26 फरवरी को हथियार के बल पर गोहाना में महम रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण व नकदी लूटी
  • एक महीना पहले हथियार के बल पर मुंडलाना-खानपुर रोड से बाइक लूटी
  • 22 फरवरी को हथियार के बल पर गन्नौर के आहुलाना से बाइक लूटी

जेल में हुई थी आरोपियों की मुलाकात, जमानत पर आए तो की वारदात 
रोहतक के खेड़ी साध निवासी मोहित पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। इसके अलावा अन्य तीनों आरोपी हत्या के प्रयास, लूट समेत कई मामलों में नामजद रहे हैं। जिसमें गिरफ्तारी के बाद चारों जेल में बंद थे। वहीं इनकी आपस में मुलाकात हुई थी। इसके बाद चारों जमानत पर बाहर आए तो मिलकर वारदात को अंजाम देने लगे। 

पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गई थी। आरोपियों ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो एक आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद चारों को काबू किया गया। तीन को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि लूट की घटनाओं में नकदी, आभूषण व अन्य सामान को बरामद किया जा सके। - निकिता खट्टर, एएसपी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed