फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Called by posing as a CRPF officer, sent a scanner and stole Rs 1.22 lakh from two accounts

Haryana: सीआरपीएफ अधिकारी बनकर की कॉल, स्कैनर भेजकर दो खातों से 1.22 लाख उड़ाए

Wed, 15 May 2024 01:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 01:06 PM IST
सार

बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर से 100 बैग सीमेंट मंगवाने को कॉल की थी। पहले 17 हजार ऑनलाइन देने का झांसा देकर स्केनर भेजा फिर सप्लायर ने बेटे का मोबाइल नंबर दिया। बेटे को स्कैनर भेजकर दो खातों से राशि निकाली गई।  

विज्ञापन
Haryana: Called by posing as a CRPF officer, sent a scanner and stole Rs 1.22 lakh from two accounts
सोनीपत क्राइम न्यूज। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बढ़मलिक में बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर के पास खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर कॉल करने के बाद स्कैनर भेजकर दो खातों से 1.22 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से 100 बैग सीमेंट मंगवाने के नाम पर कॉल की थी। पुलिस ने सप्लायर के बेटे के बयान पर धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बढ़मलिक निवासी जतिन राणा ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता बलजीत सिंह राणा गांव के सामने बीसवां मील रोड पर राणा हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मेटेरियल के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके पिता के पास 1 मई को एक नंबर से कॉल की थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह सीआरपीएफ कैंप में अधिकारी हैं।
विज्ञापन


उन्हें कैंप के लिए 100 बैग सीमेंट की जरूरत है। वह पहले 17 हजार रुपये ऑनलाइन भेज रहे हैं। उसके बाद वह सीमेंट लेकर आने पर बाकी रुपये दे देंगे। इस पर उनके पिता ने उसका मोबाइल नंबर दे दिया था। उनके पास साइबर ठग ने कॉल की। ठग ने कहा कि आर्मी में अधिकारी होने के चलते वह सीधे खाते में रुपये नहीं भेज सकते। उन्हें स्कैनर से रुपये भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ठग ने उनके पास एक स्कैनर भेज दिया। जिसके स्कैन करते ही उनके एक बैंक खाते से एक रुपया कट गया और दूसरे खाते में दो रुपये आ गए। फिर से उनके पास स्कैनर भेजा गया। जिस पर उनके एक बैंक खाते से दो बार में 17,000 रुपये व 4,999 रुपये कट गए।


साथ ही दूसरे बैंक खाते से एक बार में 44,444 रुपये व 55,555 रुपये कट गए। उनके खातों से कुल 1,21,998 रुपये कट गए। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। उसके बाद अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed