फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: A woman who had gone to collect fodder was crushed by a buggy

Haryana: चारा लेने गई महिला को बुग्गी ने कुचला, मौत, गांव आहुलाना में हुआ हादसा

Sun, 15 Sep 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

गांव आहुलाना में हादसा हुआ है। परिजन पहले बिना पोस्टमार्टम शव घर ले गए। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Haryana: A woman who had gone to collect fodder was crushed by a buggy
सदर थाना गोहाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव आहुलाना में शुक्रवार को चारा लेने गई महिला को ट्रैक्टर बुग्गी ने कुचल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपमंडल के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। जब महिला के दाह संस्कार की तैयार की तो चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


गांव आहुलाना निवासी रामपाल ने बताया कि उनकी पत्नी पिंकी (46) 13 सितंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे कमलेश, इंद्रावती व सावित्री के साथ चारा लेने के लिए दादा गोसांई बाबा गोशाला सेवा समिति आहुलाना के मालिक बलवान के ट्रैक्टर में बैठकर गांव कैहल्पा के खेतों में गई थी। ट्रैक्टर पवन चला रहा था।
विज्ञापन


रामपाल ने बताया कि उनके पास दोपहर 1.30 बजे कॉल आई कि पिंकी बुग्गी से गिर गई हैं और चोटें लगी हैं। घायल को गोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अस्पताल से घर ले गए थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर बुग्गी से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। परिजन शव काे बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए थे। चौकीदार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति रामपाल के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed